फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख बंद कर किया प्रदर्शन, धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। हनुमान मंदिर तिराहे पर भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे कामगारों ने आंख बंद कर प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष मंणिशंकर पाठक ने कहा कि मजदूर नेताओं की आवाज दबाने के लिए जिस प्रकार से एक तरफा कार्रवाई की गयी है, इससे प्रदेश सरकार की छवि मजदूरों के प्रति खराब हो रही है। सरिता जायसवाल ने कहा कि कामगार न्याय की आस मजदूर संगठनों के समक्ष ही करता है जिनकी भरपूर मदद भी की जाती रही है। कई वर्षों से अपने वेतन की मांग को लेकर मजदूर संर्घष करते हैं तब शासन प्रशासन की नींद नहीं टूटती है। धरने में कृष्णा रावत, लाल साहब राय, मुन्ना सिंह, सैयद अहमद हुसैन, बालाजी दुबे, विवेक कुमार लाल, रविंदर यादव, राजू सिंह, विवेक कुमार, शांति देवी, तारा देवी, कौशल्या देवी, सावित्री देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें