फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव की तैयारी में बसपाजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लाक के लोढ़ी में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के आह्वान के साथ संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं मुख्य जोन इंचार्ज इलाहाबाद-मिर्जापुर मंडल सुनील कुमार चित्तौड़ ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी में लग जाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। अन्य वक्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इसके पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में सभी एकजूट होकर कार्य करें। मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करते हुए बूथ, ब्लॉक, तहसील, जिला स्तरीय कमेटियों के कार्यकर्ताओं को लग जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार, अत्याचार, चोरी, बलात्कार का ग्राफ बढ़ा है। विकास कार्य ठप पड़ गए है। जनता लोक सभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। इस मौके पर रामचंद्र त्यागी, सत्यनारायण जैसल, पन्नालाल, निशांत कुशवाहा, परमेश्वर दयाल, इंद्रदेव सिंह, अविनाश शुक्ला, धन्नजय तिवारी, रमेश पटेल, अमरेंद्र बहादुुर भारती, राजू गौतम, अनिल गौतम आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष बी. सागर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें