फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने या पुलिस को सूचना देने वाले अब किसी कानूनी पचड़े में नहीं फंसेंगे बल्कि उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने रणनीति तैयार कर ली है। एसपी आरपी सिंह ने समस्त सीओ और थाना प्रभारियों को घायलों की मदद करने वालों की सूची तैयार कर मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। किलर नाम से सुप्रसिद्ध वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के अलावा अन्य सड़कों पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लेकिन रास्ते से गुजर रहे लोग अनजान घायलों को अस्पताल ले जाने या पुलिस को सूचना देने में घबराते हैं। वजह, उनको इस बात का डर होता है कि पुलिस उनसे ही पूछने लगेगी कि कैसे हादसा हुआ और वे कानूनी पचड़े में फंस जाएंगे। समय से उपचार न होने के कारण कई घायल दम तक तोड़ देते हैं। अब पुलिस प्रशासन ने सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने या पुलिस को सूचना देने वालों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। ताकि लोग घायलों को अस्पताल ले जाकर उनकी जान बचा सके। एसपी राम प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में सबसे अधिक सड़क हादसे में मौतें होती हैं। सर्वाधिक लावारिस घायलों की जान चली जाती है, क्योंकि वे समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए घायलों को त्वरित अस्पताल ले जाने वालों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। कहा कि घायलों की मदद करने वाले घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं देना चाहते तो पुलिस उनसे नहीं लेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें