दुद्धी। तहसील क्षेत्र में मार्च के महीने से ही अगलगी को घटनाएं शुरू हैं। इससे किसानों काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बावजूद अब तक तहसील मुख्यालय पर फायर शमन कैंप स्थापित नहीं किया जा सका है। अग्निशमन दल 55 किमी दूर चोपन में होने के कारण दस्ता जब तक मौके पर पहुंचता है, तब तक सब कुछ राख हो चुका होता है। इसके चलते जंगल क्षेत्र में लग रही आग पर भी समय से नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। दिनेश अग्रहरि आदि ने संबंधितों से पहल की मांग की है।