चोपन ब्लॉक के कोन न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मिटहिनिया की कक्षा पांच की छात्रा पुष्पा ने खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल किया है। सोमवार को विद्यालय में शिक्षकों ने उसे सम्मानित किया। पुष्पा ने न्याय पंचायत स्तर से ब्लाक, जिला, मंडल सभी में 50 मीटर की दौड़ में पहला स्थान व राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर शिक्षकों और उसके परिवार वालों ने खुशी जाहिर की है। सोमवार को मिटहिनिया विद्यालय में उसे पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मन्नीलाल शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।