फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला का परिवहन, क्रसिंग व स्टाक प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। प्रदूषण के लिए बड़ा वजह बने कोयले के परिवहन, भंडारण व क्रसिंग पर प्रशासनिक कार्रवाई से संबंधितों में खलबली मच गई है। प्रतिबंध का असर यूपी के ललितपुर (झांसी) में स्थापित बजाज ग्रूप के पावर प्लांट सहित कई और उद्योग आए हैं। बीते दिनों सिंगरौली के बरगवां क्षेत्र के रहवासियों ने बरगवां रेलवे स्टेशन के समीप बने कोल यार्ड तक कोयले के परिवहन, भंडारण व क्रसिंग का मसला उठाते हुए डीएम से शिकायत किया था। शिकायती पत्र में एनजीटी के आदेशों का भी हवाला दिया गया था। इसी के बाद डीएम अनुराग चौधरी ने प्रदूषण की स्थिति जानने व एनजीटी के दिशानिर्देशों का पालन कराने के लिए एक टीम गठित किया था। टीम को जांच के दौरान कई खामियां मिली, यह भी पाया गया कि तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसी के बाद देवसर के एसडीएम (आईएस) ऋतुराज ने जांच रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन किया और कोयले के परिवहन, भंडारण व क्रसिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया। मंगलवार देर शाम आदेश जारी होने के बाद संबंधित पक्षों में हड़कंप मच गया। बरगवां कोल यार्ड से यूपी के ललितपुर में स्थित बजाज ग्रूप के पावर प्लांट सहित कई अन्य पावर प्रोजेक्टों को कोल आपूर्ति की जाती है। आदेश के बाद ठप हुई कोल आपूर्ति को लेकर बुधवार डीएम की मौजूदगी में बैठक हुई। देर शाम तक हुई बैठक में क्या तय हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें