फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पॉली में अनुपस्थित रहे 3924 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की परीक्षा के तहत शुक्रवार को पहली पॉली में इंटरमीडिएट के दो और हाईस्कूल का एक पेपर हुआ। इंटरमीडिएट की इतिहास द्वितीय प्रश्न पत्र, कृषि भौतिक एवं जलवायु तृतीय प्रश्न पत्र एवं हाईस्कूल की चित्रकला की परीक्षा थी। तीनों को मिलाकर पहली पॉली में 3924 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर के इतिहास द्वितीय प्रश्न पत्र में 4719 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 4159 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 560 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटर की ही कृषि भौतिक एवं जलवायु तृृतीय प्रश्न पत्र में 155 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 139 परीक्षार्थी उपस्थित और 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि हाईस्कूल के चित्रकला की परीक्षा में 23514 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 20156 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 3358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें