फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में 114 मरीजों का उपचार, निशुल्क दवाएं दीं

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार करते चिकित
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के प्राथमिक और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और खुजली से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 114 मरीजों का उपचार किया गया और निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 38 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। केकराही स्वास्थ्य केंद्र में 36 और सलखन केंद्र में 40 मरीजों की जांच की गई। केकराही केंद्र पर उल्टी-दस्त, सर्दी, जुकाम, बुखार और खुजली के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। चिकित्सकों ने लोगों को मच्छरों से बचाव और साफ-सफाई रखने की सलाह दी। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी जेपी सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेले में जरूरत के अनुसार मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गईं। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई। इस दौरान मनोज राठौर, कृष्णकांत चौबे और चरनजीत सिंह मौजूद रहे। सलखन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर राकेश कुमार मौर्य ने मरीजों की जांच की। केंद्र के अन्य कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें