फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन के निर्माण लक्ष्य को करें पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यान्वयन के लिए ओडीएफ वार्ड रूम में वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था कर सभी ब्लॉकों को उससे जोड़ा गया है। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। समीक्षा का मुख्य बिंदु शौचालय निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना था। सभी विकास खंडों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने निर्देशित किया कि शौचालयों का जो लक्ष्य प्रतिदिन का दिया गया है, प्रत्येक ब्लॉक उसको पूर्ण करें अन्यथा कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा। आवास की समीक्षा में यह निर्देशित किया गया कि जिन लाभार्थियों की दूसरी कि स्त की धनराशि प्रेषित की गई है, उसका प्रत्येक दशा में आवास 30 तक पूर्ण कराया जाए एवं गर्मी के दिनों में जिन गांव में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है, उसकी रिपोर्ट तत्काल प्रेषित की जाए। कौन-कौन से मजरे प्रभावित हैं उनको चिह्नित करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रेषित की जाए। लोक सभा निर्वाचन में बनने वाले बूथों पर पानी, बिजली एवं शौचालय, रैंप की समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देशित किया कि सभी बूथों पर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है और इसका प्रमाण पत्र सभी सहायक विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के हस्ताक्षर से प्रेषित किया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला पंचायत अधिकारी आरके भारती परियोजना निदेशक ग्राम विकास विभाग राम शिरोमणी मौर्य, डीसी एनआरएलएम एवं डीपीसी स्वच्छ भारत मिशन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें