फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी, शौचालय का छाया रहा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय ब्लाक सभागार में गुरुवार को बीडीओ श्रवण कुमार राय की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत की बैठक हुई। इसमें पानी, बिजली, शौचालय, आवास, पात्र गृहस्थी आदि का मुद्दा छाया रहा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि अभी तक पूरे ग्रामीणों को शौचालय नही मिल पाया है। अब भी लोग खुले में शौच करने बाहर जाते हैं। बीडीओ ने बताया कि 2011 में हुए बेसलाइन सर्वे के अनुसार पूरे ब्लाक में 24 हजार शौचालय बनना था। 21 हजार शौचालय बन चुके है। जैसे ही यह पूरा हो जाएगा शेष बचे लोगों को भी शौचालय दिया जाएगा। ब्लाक प्रमुख सरिता यादव ने कहा कि गांव में खुली बैठक ग्राम प्रधान व ब्लाक के अधिकारी जब भी करे, क्षेत्र पंचायत सदस्य को जरूर बुलाये। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना जनता तक पहुंचाने का कार्य ब्लाक के अधिकारी पूरी पारदर्शिता के साथ करें, जिससे जनता सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र ने कहा कि हर गरीब पात्र को शौचालय और आवास दिया जा रहा है। अभी 2011 बेसलाइन सर्वे के आधार पर जो लाभार्थी थे उन्हें आवास, शौचालय दिया जा रहा है। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, रामजी सिंह, बुद्धिनारायण यादव, मनोज यादव, हरि प्रसाद, मेवालाल, मोनू जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें