अनपरा। मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वाधान में शनिवार को कराटे दीक्षांत समारोह लैंको स्पंदन क्लब अनपरा में हुआ। मुख्य अतिथि जोया खान व विशिष्ट अतिथि गीता शर्मा, सर्वेश कुमार शर्मा रहे। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मार्शल आर्ट खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साह वर्धंन किया गया। मुख्य अतिथि जोया खान ने कहा कि मार्शल आर्ट बेहतर खेल के साथ-साथ आत्मरक्षा का उत्कृष्ट कला है आज के परिवेश में बच्चों के सर्वांगीण विकास में इसके अहम भूमिका है मार्शल आर्ट स्वस्थ जीवन शैली के साथ साथ अनुशासन भी सिखाता है। विशिष्ट अतिथि शर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में मार्शल आर्ट हर किसी को सीखना चाहिए विशेषकर यह बालिकाओं के लिए अत्यंत ही आवश्यक है जिसके प्रशिक्षण से विकट परिस्थिति में अपनी आत्मरक्षा स्वयं किया जा सकता है। इस दौरान उत्कृष्ट खिलाड़ी का पुरस्कार निदा खान, अल्लूरी श्रीपद वल्लभ, कृष्णा नंदन पुरोहित को मिला। वहीं बेहतर प्रदर्शन के लिए यशिका शर्मा, हर्षिता पुरोहित, वैष्णवी श्रीवास्तव, अंशुमान बारूई, भार्गवी अल्लूरी, श्रेयश भट्टाचार्य, उत्कर्ष उपाध्याय, हर्ष उपाध्याय को पुरस्कृत किया गया।