फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के चाचा नेहरू पार्क में रविवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को शहर से लेकर गांव तक पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में चहुंओर विकास कार्य हुआ है। कार्यकर्ता कांग्रेस के कार्यकाल में हुए कार्यों के बारे में जनता को बताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर, नौजवानों को छलने का काम कर रही है। सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त है। संगठन के जिलाध्यक्ष सूरज प्रसाद यादव और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने कहा कि पार्टी लगातार किसानों, नौजवानों के लिए संघर्ष कर रही है। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। अरविंद सिंह, जितेंद्र पासवान, आशुतोष दूबे, कमलेश ओझा, मदन मिश्रा, विवेक सिंह पटेल, गोपाल स्वरूप पाठक, देवेंद्र गुप्ता, मृदुल मिश्रा, विशिष्ट चौबे, चंद्रकांत शर्मा, दयाशंकर पांडेय, शालिक राम कन्नौजिया, रामेश्वर यादव, दुर्गेश सिंह, बृजेश, रणजीत सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें