फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 65 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 311 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 65 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार सुमन ने इसकी अध्यक्षता की। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में हुए रोजगार मेले में ऐक्सजेंट एक्वा प्राइवेट लि. एवं मदरसन सुमी सिस्टम प्राइवेट लि. नोएडा के अधिकारियों ने साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले में आईटीआई उत्तीर्ण 160 अभ्यर्थियों मदरसन सुमी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड नोएडा कंपनी द्वारा शिशिक्षु प्रशिक्षण के लिए भी चयनित किया गया। यहां अंकित श्रीवास्तव जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन ने बताया कि प्रत्येक माह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर संस्थान के विशेष योगदान दे रहे प्लेसमेंट इंचार्ज विनोद यादव, अनुदेशक बच्चा सिंह, पीसी कुमावत, अर्चना, अनिक राज, दिनेश यादव, राजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें