फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी तहसील क्षेत्र में खुले छह सोलर शॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और आईटीआई मुंबई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके तहत गुरुवार को तहसील क्षेत्र के छह गांवों में छह सोलर शॉप खोली गईं। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने ग्राम खजुरी में अंजली सोलर एस मार्ट शॉप का फीता काटकर शुभारंभ किया। बीड़र की मानमती, गुलाल झरिया की पिंकी, महुली की दुर्गा, दीघुल की खुशबु, बघाड़ू की खुशी और खजुरी की अंजली देवी की सोलर शॉप का भी उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं आईआईटी मुंबई के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की सौर ऊर्जा लैंप परियोजना के तहत ये दुकानें खोली गईं। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने की दिशा में यह अच्छी पहल है। इससे महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा। आईआईटी मुंबई के ट्रेनर विमलेंदु पांडेय ने बताया कि इस योजना के संचालन के लिए शैलेंद्र द्विवेदी को परियोजना प्रबंधक एवं श्रीकांत सिंह को क्लस्टर इंचार्ज नियुक्त किया गया है। सोलर शॉप में सोलर ऊर्जा चालित होम लाइटिंग सिस्टम, मोबाइल चार्जर, पंखा, बल्व, टीवी प्रोडक्ट आदि की बिक्री की जायेगी। मिशन के ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने बताया कि जल्द ही दो सोलर शॉप और खोली जाएंगी। आईआईटी के प्रो. चेतन सिंह सोलंकी ने कहा कि नारी को शिक्षित किया जाये तो केवल उनका परिवार ही नहीं देश भी आगे बढ़ता है। इस दौरान विजय कुमार, सुरेश, नजरानी, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार, सीताराम कुमार, उपेंद्र कुमार, महेश कुमार, ग्राम प्रधान दीपा रानी, अंजली देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें