ओबरा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति शाखा ओबरा के कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई। इसमें आगरा जिले में एक 15 वर्षीय दलित छात्रा को साइकिल से स्कूल से घर आते समय रास्ते में असामाजिक तत्वों द्वारा जलाकर मारने की निंदा की गई। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में देरी होने के विरोध में तथा मृत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 28 दिसंबर की शाम मौन कैंडिल मार्च निकालने का निर्णय हुआ। बैठक में इं. वीके गौतम, राजेंद्र प्रसाद, आरबी कुरील, विपिन आर्य, रमेश कुमार, राजेश सिंह, विजय कुमार, रविश कुमार, फागूलाल, श्रवण कुमार, सुरेंद्र सागर, राकेश चौहान, हीरालाल, रविंद्र कुमार, अजित कुमार, कैलाशनाथ, रामवृक्ष मौजूद रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष संत विजय चंदा एवं संचालन कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने किया।