दुद्धी। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग के तहत इंटेंसिव ब्लॉक दुद्धी के ग्राम खजुरी में सोमवार को 74 आवेदनों को 20.59 लाख की सामुदायिक उद्यम निधि स्वीकृत की गई। आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह से जुड़े 81 उद्यमियों का ऋण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था। लोन समिति की बैठक में प्राप्त आवेदनों पर चर्चा किया गया। आवेदकों का साक्षात्कार के दौरान उनके उद्यम से संबंधित जोखिम, वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। इसमें नये उद्यम स्थापित करने वाले एवं पुराने उद्यमी भी शामिल हैं। फेरी की दुकान, अंडे की दुकान, किराना दुकान, अगरबत्ती बनाने, ब्यूटी पार्लर, सिलाई सेंटर के लिए ऋण स्वीकृत किया गया। मिशन के ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला समूह से ऋण लेकर उद्यमी के रूप में कार्य कर रही है। उनके उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के एकमात्र ब्लॉक दुद्धी में स्टार्टअप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। स्टार्टअप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्र के तहत प्रथम बार 24 उद्यमियों को 7.20लाख रुपये दिया गया था। लोन समिति की बैठक में कार्यक्रम प्रबंधक प्रत्युष त्रिपाठी, एमआईएस मैनेजर आकाश कुमार यादव, बीआरसी की लोन समिति के सदस्य, सीआरपी, ईपी उद्यमी मौजूद रहे।