ओबरा के अंबेडकर स्टेडियम में वॉलीबाल की विजेता पुरुष टीम को ट्राफी प्रदान करते प्रानमती देवी एवं रमेश सिंह यादव।
अमर उजाला ब्यूरो
ओबरा। अंबेडकर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार की देर शाम हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच आई क्लब अनपरा और स्पोर्टिंग क्लब ओबरा के बीच खेला गया। इसमें अनपरा की टीम ने ओबरा की टीम को 3-1 से हराकर पुरुष वर्ग में चैंपियन का खिताब हासिल किया। वहीं महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला गुरुद्वारा इंटर कालेज चोपन व पीजी कालेज ओबरा के बीच खेला गया, जिसमें गुरुद्वारा इंटर कालेज की टीम ने पीजी कालेज को 2-0 से हराकर महिला वर्ग में खिताब हासिल किया। इसके पूर्व दोनों ही वर्गों के सेमी फाइनल में कड़ा मुकाबला हुआ। विजेता टीमों को ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश सिंह यादव ने ट्राफी प्रदान किया। इस मौके पर इं. देवमुनी राम, इं. छोटेलाल, इं. कुमार राम, इं. अनिल पांडेय, इं. कुमार कमलेश, इं. जनकधारी, इं. अभय सिंह, इं. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. एसके मिश्रा, अनिल सिंह, जयनाथ गिरि, केशव गिरि, दीपेंद्र सिंह, रविंद्रनाथ दुबे मौजूद रहे।