फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 97 मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद न्यायालय के एडीआर भवन परिसर में बुधवार को जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा बैंकों के ऋण संबंधित वादों के निस्तारण के लिए लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव सुनील सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें इलाहाबाद बैंक के विभिन्न शाखाओं के 97 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। लीड बैंक मैनेजर सूर्यदत्त संतोषी, मुख्य प्रबंधक सुनील कुुमार पांडेय की देखरेख में एक करोड़ 19 लाख के बकाए ऋण का 53 लाख में समझौता हुआ और इलाहाबाद बैंक के समस्त शाखाओं द्वारा 39 लाख की नकद धनराशि वसूल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें