रामगढ़। पन्नूगंज थाने में शनिवार को सदर सीओ ज्ञानप्रकाश राय ने सर्किल के थाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की। सीओ ने पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया, मांची और रायपुर थाना प्रभारी से अलग-अलग अपराधियों, गौ तस्करों और अवैध मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। सीओ ने कहा कि मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले और उनको संरक्षण देने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। ऐसा न करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। इस दौरान सीओ ने कई दारोगाओं को समय से विवेचना पूर्ण न करने पर फटकार लगाया। चेतावनी देते हुए कहा कि पखवारे भर के भीतर लंबित विवेचनाओं को पूर्ण कर अवगत कराएं।