दुद्धी। क्षेत्र के किसानों के लिए बहुपयोगी कनहर सिंचाई परियोजना निर्माण कार्य के लिए धन की कमी आड़े आ रही है। इससे परियोजना का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। सिंचाई विभाग ने कनहर निर्माण कार्य के लिए प्रदेश सरकार से 250 करोड़ रुपये की मांग की है। इसके लिए मांग पत्र शासन को भेजा है। प्रदेश सरकार ने 500 करोड़ देने की घोषणा की थी। सरकार ने पिछली बार सौ करोड़ रुपये दिया था। मिली धन राशि समाप्त हो चुकी है। परियोजना के अधिशासी अभियंता हेमंत वर्मा ने बताया कि कनहर सिंचाई परियोजना मुख्य बांध का निर्माण का कार्य 245 मीटर तक पहुंच चुका है। अब छह मीटर निर्माण के बाद बांध के फाटक लगाए जाने हैं। परियोजना के अधिकारियों का मानना है कि यदि शासन परियोजना निर्माण के लिए शीघ्र धनराशि परियोजना को मुहैया कराया जाएगा तो इस वित्तीय वर्ष तक छह मीटर का कार्य पूरा होने की संभावना जताई है।