फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर । स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए एनसीएल में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। मुख्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। सीएमडी पीके सिन्हा ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने, स्वच्छता को समय देने, हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने की शपथ दिलाई। घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करने में निरंतर श्रमदान करने और एनसीएल परिवार के हर सदस्य से हर दिन को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाने की अपील भी की गई। इस मौके पर एनसीएल के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें