फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल बीना परियोजना कालोनी में शुक्रवार की रात विद्युत आपूर्ति ठप होने से रहवासी बिलबिला गए। परियोजना कर्मियों में आक्रोश है। बीना परियोजना के आवासीय परिसर में शुक्रवार की रात 10 बजे तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मियों ने बताया कि आवासीय परिसर में फैलाए गए तार काफी पुराने हो गए हैं। उपकेंद्र में लगे उपकरण भी जर्जर हो गए है। जिससे हर दिन कोई न कोई फाल्ट हो जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर कर्मियों ने कई बार एनसीएल प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन इस ओर ध्यान ही नहीं दिया गया। कालोनी के रामकुमार, शिव बहादुर सिंह, आशीष कुमार, मोहन आदि ने जर्जर विद्युत तार बदलने की मांग की है। बिजली न होने से कालोनी परिसर में पेयजल किल्लत का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें