विकास खंड परिसर में स्थित बाल विकास परियोजना का गुरुवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जायजा लिया। योजनाओं के बेहतर संचालन के निर्देश दिए। सभी की उपस्थिति जांची। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने गर्भवती धात्री महिलाओं एवं बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार वितरण की समीक्षा की। पोषाहार सभी को मिले इसके सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों की उपस्थिति की जांच की। सभी को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर जा रहे पोषाहार की जांच की। पोषाहार के केंद्र तक पहुंचने की भी जानकारी ली। इसके पूर्व उन्होंने दुद्धी विकास खंड के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया।