अनपरा । यूपी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशीप 2018 में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली डीएवी अनपरा की 10वीं की छात्रा स्नेहा सिंह का गुरुवार को स्कूल परिसर में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्राचार्य बीके सिंह ने स्वर्ण पदक प्रदान कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डीएवी अनपरा के छात्र न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि खेलकूद में भी श्रेष्ठ है। इस बात को स्नेहा ने साबित कर दिया है। वह यूपी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2018 में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय के साथ ही अनपरा व जिले का नाम भी रोशन किया है। यूपी स्टेट ताइक्वाडो एसोसिएशन के दिशा निर्देश में बरेली स्पोर्ट ताइक्वाडो एसोसिएशन द्वारा आठ से10 जून तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। स्नेहा ने राष्ट्रीय स्तर पर जयपुर में एक से पांच जून तक आयोजित इसी प्रतियोगिता में कास्य पदक प्राप्त किया था।