फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी पानी से क्षतिग्रस्त हुआ कच्चा मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के टोला खैरटिया में बुधवार को आए आंधी तूफान की चपेट में आने से एक अत्यंत गरीब परिवार का घर तहस नहस हो गया। ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दूबे ने बताया कि महिला सुभागी पत्नी मानसिंह का शीट का घर बारिश और तूफान से टूट कर गिर गया। महिला का पति मानसिंह हाथ से दिव्यांग है। सुभागी देवी ही मेहनत मजदूरी करके अपने घर परिवार का पालन पोषण करती है। आंधी तूफान में इस महिला के घर का आशियाना ही टूट गया। रात किसी तरह परिवार ने दूसरे घर गुजारी। अत्यंत गरीब परिवार ने जिला प्रशासन से मददत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें