रेणुकूट। नगर में स्थित महर्षि दयानंद इंटर कालेज में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष देव प्रकाश पांडेय ने बताया कि 17 मई बभनी के दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक महासभा का जिला सम्मेलन एवं निर्वाचन होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, संस्थापक अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह यादव उपस्थित रहेंगे। जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह ने भी प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों, कर्मचारियों से निर्वाचन व सम्मेलन में उपस्थित होने की अपील की है। बैठक में केशव नाथ सिंह, आदित्य नारायण दुबे, राधा रानी, जयंत प्रसाद, वेदप्रकाश शास्त्री, शशि प्रभा मिश्रा, गुलाब मौर्या, रामप्रकाश मौजूद रहे। संचालन रमेश कुमार सिंह ने किया।