फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शादी के लिए मिलेगा अनुदान, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पिछड़ा वर्ग के गरीब मां-बाप को बेटी की शादी के लिए अनुदान दिया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय से मिली जनकारी के मुताबिक जो पूर्व में इस योजना से लाभान्वित न हुए हों तथा जिनके पुत्री की शादी 2018-19 में हुई है या होनी है, उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। इसके लिए शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये प्रतिवर्ष और ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये प्रति वर्ष से अधिक आय नहीं होनी चाहिए। वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन प्राप्त करने वाले आवेदकों को आय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। एक परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान अनुमन्य होगा। ऑनलाइन आवेदन में आवेदक का आधार कार्ड अनिवार्य होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें