फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने रोगियों का बांटा फल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किया। उन्होंने सीएमएस से अविलंब ट्रामा सेंटर, बर्न यूनिट शुरू करने की मांग की। मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में किसी प्रकार की लापरवाही पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि पिछले दिनों आए चक्रवात की चपेट में आने से कुछ लोग घायल हो गए थे। अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल वितरित किया गया। डॉ. केडी सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में रोगियों का अल्ट्रासाउंड नहीं किया जा रहा है। इससे रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जुनैद अंसारी, जितेंद्र यादव, चंद्रबली सिंह, गुलाम आसमी, प्रमोद यदवंशी, मुन्ना कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें