सागोबांध(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबांध में बुधवार को लगे साप्ताहिक बाजार में आए एक वृद्ध की संदिग्ध हाल में मौत से हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि धूप व लू लगने से वृद्ध की मौत हुई है। सांगोबांध गांव निवासी रामलाल (70) पुत्र नान्हक बुधवार की सुबह वृद्धा पेंशन निकालने के लिए बैंक आया था। बैंक में काम निपटाने के बाद वह साप्ताहिक बाजार कुछ सामानों की खरीददारी करने पहुंचा। कहा जा रहा है कि सैलून में सेविंग कराते वक्त वह अचानक बेहोश हो गया। इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे। वृद्ध को घर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।