फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ल का दुरूपयोग रोकने को लगेगा मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट नगर पंचायत की नवगठित बोर्ड की पहली बैठक गुरुवार को सभागार में हुई। इसमें वार्डों में व्याप्त समस्याओं और कार्यों पर चर्चा हुई। वार्ड सदस्यों ने कई अहम प्रस्ताव दिए। अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने सभी वार्डों में पेयजल और साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए। कहा कि गर्मी शुरू होने के साथ सभी वार्डों में पेयजल की समस्या भी आने लगी है। इस पर ठोस कार्य योजना बनाई जा रही। जल का दुरुपयोग रोकने के लिए अध्यक्ष ने मीटर लगाने की बात कही। कहा, हर बोरवेल के पास ओवरहेड टैंक स्थापित कर 15 से 20 घरों में पानी का कनेक्शन मीटर सहित दिया जाएगा। पुराने कार्यों की समीक्षा कर नई कार्य योजना जल्द ही तैयार कर नगर पंचायत के विकास को गति दी जाएगी। बैठक में ईओ प्रद्युम्न कुमार सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें