फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति की दो घंटे विरोध सभा आठ तक

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार के निजीकरण के फैसले के विरोध में आंदोलन और तेज किये जाने का निर्णय लिया है। समिति के आह्वान पर ओबरा शाखा ने बीडी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आठ अप्रैल तक शाम तीन बजे से पांच बजे तक दो घंटे का विरोध सभा करने का संकल्प लिया है। बुधवार को परियोजना के मुख्य द्वार झरियानाला गेट पर हुई सभा में विश्वकर्मा ने कहा कि लगातार विरोध के बाद भी सरकार निजीकरण वापस लिए जाने की कोई पहल नहीं कर रही है। उन्होंने नौ अप्रैल से 72 घंटे का तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार किए जाने की चेतावनी भी दी। विरोध सभा को दीपक सिंह, दिनेश सिंह, दिनेश यादव, लालचंद, सत्य प्रकाश, अंबुज सिंह, अदालत वर्मा, पशुपति विश्वकर्मा, आरके शुक्ला, एनसी त्रिपाठी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें