फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शुरू हुई तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा 25 मार्च को चोपन ब्लॉक के कोन स्थित राजवंशी देवी इंटर कालेज में आएंगे। वे यहां दिव्यांगों को सम्मानित करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक अमले ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश शर्मा कोन में पहुंचकर हेलीपैड बनाने का स्थान और सभा स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरे कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। 25 मार्च को पंडित दीनदयाल शिक्षा समिति के प्रबंधक व पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी ने राजवंशी देवी इंटर कालेज परिसर में दिव्यांगों एवं रिटायर्ड अध्यापकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हिस्सा लेंगे। कई अन्य मंत्रियों के आने की भी संभावना है। इसको लेकर प्रशासनिक अमले ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। निरीक्षण के दौरान कोन थानाध्यक्ष अंजनी मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के जेई अजय जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, सुशील जायसवाल, शारदा पासवान, महंगू राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें