फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता में अंजली रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जन कल्याण समिति ओबरा द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मेंहदी प्रतियोगिता अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई। वहीं विगत दिनों कराई गई निबंध, चित्रकला, समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। मेंहदी में अंजली कुमारी प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय, समान्य ज्ञान में मधु सोनकर ने प्रथम एवं रिया मौर्या द्वितीय, निबंध में रिया मौर्या प्रथम एवं रश्मि मिश्रा द्वितीय, चित्रकला जूनियर वर्ग में उजाला कुमारी प्रथम, राजू द्वितीय एवं चित्रकला सीनियर वर्ग में आरती कुमारी प्रथम एवं अर्जुन कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी ने प्रतियोगिता सेल पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विरेंद्र मित्तल, सचिव राजनरायण सिंह, रामरतन मिश्रा, अमित सिंह कुशवाहा, अरुण चौरसिया, कुमार राजन, जुम्मन, राहुल, भोला साहनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें