फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पहलवानों ने करतब दिखा बटोरी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। क्षेत्र के कचनरवा गांव में गुरुवार को आयोजित विराट गोवर्धन पूजा में जौनपुर से आए युवा पहलवानों ने करतब दिखा कर खूब तालियां बटोरी। वहीं प्रमुख पुजारी गाजीपुर से आए सुरेंद्र पंथी ने गोबर के दो उपली को रगड़कर मंत्रोचार के साथ अग्नि उत्पन्न कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद खौलते हुए खीर एवं दूध का लेपन शरीर पर किया। इस दौरान जय श्रीकृष्ण, वृंदावन बिहारी लाल की जय आदि नारों से समूचा स्थल गूंजता रहा। कोन क्षेत्र में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का पहली बार आयोजन होने की वजह से लोगों की भीड़ जुटी रही। गाजीपुर से आए प्रमुख पुजारी सुरेंद्र पंथी जब खौलते हुए दूध एवं खीर से स्नान करने लगे तो इसे देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए। इसके बाद खौलती खीर का प्रसाद भी वितरण किया गया। वहीं जौनपुर जनपद से आए युवा पहलवानों ने अनेकानेक करतब दिखा कर खूब तालियां बटोरी। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, संजय यादव, सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रूबी प्रसाद, चोपन के निवर्तमान चैयरमैन इम्तियाज अहमद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा आदि लोगों का माल्यार्पण कर समिति के लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रभान यादव एवं व्यवस्था संचालन शिवनारायण गुप्ता, बुल्लू यादव, उदय यादव आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें