फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर विस्थापितों के मुकदमा वापसी की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कनहर बांध के कारण विस्थापित हो रहे ग्रामीणों पर आंदोलन के दौरान लादे गए मुकदमों की वापसी और आंदोलन के नेताओं को जिला बदर करने की कार्यवाही पर रोक लगाने की कवायद तेज हो गई है। स्वराज अभियान की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह के पत्र का मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. आदर्श सिंह ने आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव गृह को निर्देशित किया है। जिस पर प्रमुख सचिव गृह ने एसपी सोनभद्र को तत्काल आवश्यक कार्यवाई करने का आदेश दिया है। एसपी आरपी सिंह ने दुद्धी सीओ से आख्या तलब की है। यह जानकारी स्वराज अभियान की राज्य कार्यसमिति के सदस्य दिनकर कपूर ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें