फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के विरूद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (शाहगंज)। घोरावल ब्लॉक अंतर्गत शाहगंज-भुड़कुड़ा-बरसोत मार्ग पर गिट्टी फेंक कर छोड़ दिए जाने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं कराया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि नक्सल योजना अंतर्गत 110.84 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के जरिए घोरावल ब्लॉक अंतर्गत शाहगंज-भुड़कुड़ा-बरसोत मार्ग का ढाई किमी निर्माण कराया जा रहा है। करीब एक साल से मार्ग पर सिर्फ गिट्टी फेंक कर छोड़ दिया गया है। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं आए दिन बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों उमाकांत तिवारी, अशोक पांडेय एवं गोविंद तिवारी का कहना है कि विभाग की लापरवाही की वजह से एक साल से सड़क अधूरी पड़ी हुई है। छोटे, सियाराम एवं संजय कुमार का कहना है कि सड़क पर गिट्टी फेंक कर छोड़ दिए जाने से आने-जाने में परेशानी हो रही है और आए दिन लोग गिरकर घायल हो जा रहे हैं। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में पार्वती, सुनीता, मुन्नी, संध्या, रामदेव, कल्लू, राजेंद्र, रामपाल, लक्ष्मी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें