फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 एथलीटों ने राज्य स्तरीय स्पर्धा में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल जयंत क्षेत्र में सीएसआर के तहत संचालित निशुल्क आवासीय स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे एथलेटिक्स के 11 बच्चों ने मप्र राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। वह राज्य स्तर की टीम में चुने गए हैं। अब राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जयंत क्षेत्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने सभी एथलीट को पुरस्कृत किया और उनकी हौसलाफजाई की। हाल ही में भोपाल और विंध्यनगर में 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक आयु के एथलीट के लिए ये प्रतियोगिता थी। प्रतियोगिता में एकेडमी के अभिषेक सिंह ने शॉटपुट में प्रथम, अनिल यादव ने जेवलीन थ्रो में द्वितीय, संदीप कुमार यादव ने स्टीपल चेज में तृतीय, दुर्गेश गुप्ता ने 800 मीटर रेस में तृतीय, विकास प्रजापति ने लंबी कूद में प्रथम, चंदन यादव ने 1500 मीटर रेस में तृतीय, अनुराग पांडेय ने 100 मीटर की रेस में तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह आकाश कुमार बिंद ने 80 मीटर हर्डल में प्रथम, हरिओम यादव ने लंबी कूद में द्वितीय, रितेश ने 800 मीटर रेस में प्रथम और संस्कार राय ने 400 मीटर रेस में तृतीय स्थान हासिल किया है। एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 18 में से 11 एथलीटों के इस प्रदर्शन से कोच के भी हौसले बुलंद हैं। एनसीएल के जयंत क्षेत्र में चल रही नि:शुल्क स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच रामानंद सिंह व रामपोश के मार्गदर्शन में 18 प्रतिभावान बालकों को एथलेटिक्स विधा में राष्ट्रीय स्तर का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें