रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार करते चिकित
- फोटो : udhampur news
सोनभद्र। रविवार को सोनभद्र के तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इन मेलों में कुल 106 मरीजों का उपचार किया गया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज में 38 मरीजों को देखा गया। वहीं, सलखन स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 40 मरीजों को दवाएं दी गईं। केकराही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 28 मरीजों का उपचार हुआ। ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी और दस्त से पीड़ित थे। उन्हें दवाएं वितरित की गईं और बदलते मौसम में सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। रॉबर्ट्सगंज में डॉ. जेपी सिंह और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे, जबकि सलखन में फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने मरीजों को दवाएं दीं।