फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल में पावर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया की 29वीं अंतर कंपनी वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को निगाही परियोजना के आंबेडकर भवन में किया गया। मुख्य अतिथि एनसीएल के निदेशक पीएम प्रसाद व विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक एस के गोमस्ता, महाप्रबंधक चार्ल्स जुस्टर, हरीश दुहान, उपमहाप्रबंधक एसएस हसन, सीएमओएआई के सचिव सर्वेश सिंह और एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य खुशहाल सिंह व परचम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि पीएम प्रसाद ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में पावर लिफ्टिंग में महिला एवं पुरुष वर्ग और वेट लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग में पुरुष वर्ग की 34 स्पर्धाओं में 27 महिला एवं 124 पुरुष खिलाड़ी जोर आजमाइश कर रहे हैं। प्रतियोगिता में सीआईएल मुख्यालय, एनसीएल सहित सीआईएल की 8 सहयोगी कंपनियों और सिंगरेनी कोलियरी कंपनी लिमिटेड समेत 10 कोयला कंपनियां भाग ले रही हैं। निगाही परियोजना के महाप्रबंधक एस के गोमस्ता ने लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें