सोनभद्र। पिछले दिनों कोन क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल सावित्री देवी (55) पत्नी रामेश्वर निवासी खेमपुर टोला डूमरा की सोमवार की रात वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह सात मार्च को अपने परिजनों के साथ कोन बाजार से खरीदारी करने आई थी। इसके बाद घर लौटते समय शाम करीब सात बजे तेलगुड़वा से आ रही बाइक ने उसे कोन बाजार से कुछ दूर टक्कर मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिवार वाले उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सोमवार की रात महिला की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जब उसका शव घर लेकर परिवार वाले आए तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।