फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहंद डैम से मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट (सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र के वनदेवी मंदिर के समीप स्थित पुल से करीब एक सप्ताह पूर्व रात में रिहंद डैम में कूदे युवक का शव आठ दिन बाद मिल गया है। सोमवार की सुबह पाटी गांव के कुछ ग्रामीण नाव से जब नदी पार करके रेणुकूट की ओर आ रहे थे, उसी समय उन्होंने नदी किनारे एक लाश देखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। ज्ञात हो कि तीन मार्च की रात में आलोक प्रजापति पुत्र स्व. महादेव प्रजापति निवासी अनपरा पानी में कूद गया था। पुलिस ने दो दिनों तक काफी तलाश की, पर युवक का कोई पता नहीं चल सका था। सोमवार की सुबह लाश मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें