दुद्धी। कनहर नदी तट पर स्थित कनहेश्वर शिव मंदिर जाबर में सात दिवसीय महाशतचंडी यज्ञ के लिए रविवार को सुबह बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाओं ने कनहर और ठेमा संगम तट से कलश में जल भरकर कलश यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा नगर जयकारों से गूंजता रहा। कलश यात्रा शिव मंदिर से निकला जो नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए मां काली मंदिर तथा संकटमोचन मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद करीब सात किमी लंबे दूरी का कलश यात्रा पैदल चलकर कनहेश्वर शिव मंदिर पर पहुंचा। वहां कलश की स्थापना की गई। इस मौके पर याज्ञाचार पंडित तीर्थराज मिश्र, याज्ञाधीश रामकेवल दास, राजकुमार अग्रहरि, भोला बाबू, अवधेश जायसवाल, चंदिंका प्रसाद, कौशल्या देवी, गणेश प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, संदीप कुमार गुप्ता, दिलीप पांडेय मौजूद रहे।