फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को उन्नतशील खेती करने का सिखाया गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राजकीय पौधशाला लोढ़ी परिसर में शनिवार को जिलास्तरीय किसान मेले में किसानों को उन्नतशील खेती करने के टिप्स दिए गए। मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से लगे मेले में पशुु, मत्स्य, कृषि समेत अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी। सांसद, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने स्टालों का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में ढेर सारी योजनाएं संचालित की जा रही है। धान क्रय केंद्रों पर जिन किसानों का धान विक्रय करने के लिए रखा गया था उनकी खरीद शुरू करा दी गई है। कहा कि किसान योजनाओं का लाभ उठाते हुए उन्नतशील खेती करें। उप कृषि निदेशक दिनेश गुप्ता ने कहा कि विभिन्न कृषि यंत्रों पर मिलने वाली अनुदान के बारे में जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के समस्त पात्र लघु सीमांत करीब डेढ़ लाख किसानों के फीडिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। रविवार को जिला मुख्यालय, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित चयनित किसानों का प्रमाणपत्र वितरित किया जाएगा। पहले चरण में प्रथम किस्त के रूप में 67 हजार किसानों को दो हजार धनराशि सीधे उनके खाते भेजी जाएगी। इसके बाद शेष बचे किसानों को धनराशि भेजी जाएगी। उन्होंने रसायन मुक्त खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा, किसान बाबूलाल मौर्य, वीके पांडेय, गौरीशंकर कुशवाहा, ब्रम्हदेव कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें