फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर को लाठी-डंडे से पीटा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। रेलवे स्टेशन के पास पटरी के दोहरीकरण का काम करने वाले युवक की बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई करा दी। इससे वह घायल हो गया। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अटलबिहारी (30) निवासी दीवली खास जिला सीधी मध्यप्रदेश दोहरीकरण कार्य में मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक रात में कार्य करने के दौरान कुछ लोग आए और उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। शोर पर दूसरे मजदूर पहुंचे तब तक हमलावर भाग निकले। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हमलावर कौन थे, उन्होंने क्यों हमला किया, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें