फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाएं मंगलवार को विसर्जित कर दी गईं। स्थानीय स्कूल, कॉलेज एवं संस्थानों से दर्जनों जुलूस गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाला गया। जुलूस के दौरान छात्रों एवं युवकों ने खूब गुलाल उड़ाए। शाम से लेकर देर रात तक दुद्धी कस्बे के विभिन्न मार्गों से जुलूस का आना-जाना लगा रहा। मां की प्रतिमा विभिन्न जगहों से सैकड़ों की संख्या में नदी तालाब में पहुंची। दुद्धी तालाब किनारे सभी ने मां की आरती-वंदना कर प्रतिमा का विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक नाचते गाते हुए मां की प्रतिमाएं विसर्जित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें