फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से किये वादों से मुकर गई भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/चोपन। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय यात्रा कार्यक्रम के तहत शनिवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली गई। चौपाल लगाकर लोगों को पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। चोपन में सपा कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर लोगों से संपर्क किया। मुख्य बाजार में जन चौपाल के जरिए सपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा सरकार की विफलताओं को गिनाया। यात्रा का नेतृत्व अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नजमुद्दीन, नगर अध्यक्ष कुशल सिंह और दुर्गेश यादव ने किया। यात्रा नगर भ्रमण की। हाइडिल कालोनी में जनचौपाल हुई। यहां मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर देश, प्रदेश में सरकार बनाया। फिर अब किसानों, नौजवानों, दलितों, अल्पसंख्यकों से किये गए वादे से मुकर गई है। देश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। विजन यात्रा के प्रभारी प्रमोद चंद्र मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन से भाजपा बेचैन है और उनके नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इससे भाजपा की बेचैनी का साफ पता चलता है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सुनियोजित ढंग से पिछड़े वर्गों के लोगों को बांटने की काम कर रही है। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नजमुद्दीन ने कहा कि केंद्र की चार साल के सरकार में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि हुई है। नोटबंदी, जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। इस दौरान रमेश वर्मा, रामसजीवन यादव, अमरनाथ यादव, रमेश यादव, विजय अग्रहरि, मुजीब आलम, सत्यदेव पांडेय, रसीद आलम, नरेश यादव, रमेश सोनी, सलीम कुरैशी, गोरख गुप्ता, रमेश कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें