फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित नवीन सब्जी मंडी ग्राउंड में बसपा के तत्वाधान में बीएसपी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। यहां केट काट कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीएसपी सुप्रीमो के दीर्घायु होने की कामना की। यहां हुई आम सभा में मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज मिर्जापुर मंडल पन्नालाल ने कहा कि लोकसभा में जीत ही मायावती के जन्मदिन का तोहफा होगा। अभी हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावी परिणाम ने बीजेपी को सबक सिखाया है। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि लोक लुभावन, जुमलों से बात नहीं बनती। आगामी लोकसभा चुनाव में दाल नहीं गलने वाली है। सपा और बसपा के गठबंधन को उन्होंने एक मजबूत गठबंधन बताया। सपा के जिला महासचिव सईद कुरैशी ने कहा कि धर्म, जाति व मजहब के तहत हो रहे समाज के शोषण को रोकने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि रामचंद्र त्यागी, शिवबोध राम, सत्यनारायण जैसल, पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़ ने कहा कि बसपा ने सदैव दबे, कुचले समाज के हित के लिए कार्य किया है। सभा को राम विचार गौतम, अविनाश शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, हृदयानंद साहनी, पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल, सुनील सिंह यादव, इंद्रदेव सिंह ने भी संबोधित किया। यहां बलवंत रंगीला, नंदलाल पांडेय, नीरज भाटिया, जितेंद्र निषाद, रमेश पटेल, मोहन खरवार, देवी शरण भारती, संतोष कुमार शर्मा, राजकुमार भारती, संजय कनौजिया, महेंद्र भारती, मोहन भारती, विनोद कुमार, सपा के रवि गोड़, प्रशांत सिंह, मुस्तफा रजा सिद्दीकी, कमलेश यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार व संचालन जिलाध्यक्ष बी. सागर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें