फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद निधि से मॉडल शौचालय का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। चौधरी गोविंद सिंह महाविद्यालय खजुरी में शुक्रवार को सांसद निधि से मॉडल शौचालय के निर्माण के लिए नींव पूजन का आयोजन हुआ। यहां महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ललिता सिंह व भाजपा के ओबरा विधान सभा प्रभारी माला चौबे ने नारियल फोड़कर नीव खुदाई का कार्य शुरू कराया। माला चौबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करते हुए सांसद छोटे लाल खरवार ने विद्यालय को पांच लाख रूपये की धनराशि मॉडल शौचालय के लिए दिया है, जो जल्द बन कर तैयार हो जायेगा। प्राचार्या डॉ. ललिता सिंह ने मॉडल शौचालय देने के लिए सांसद का आभार व्यक्त किया। यहां संजय सिंह, सुरेश सिंह, रामनरायन सिंह पटेल, सुनील श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, इरशान खां, संतोष वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें