चोपन। स्थानीय रेलवे परिसर में ग्रुप बी का दर्जा देने एवं सेफ्टी कमेटियों की रिपोर्ट लागू करने के की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को रेलवे में कार्यरत इंजीनियरों ने रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। अभियंताओं ने काला दिवस मनाया और मांग पूर्ण न होने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी। चोपन सेक्शन के रेलवे अभियंताओं ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर एसोसिएशन के बैनर तले रेलवे बोर्ड एवं रेलवे प्रशासन के अभियंता विरोधी नीतियों की घोर निंदा की। उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। कहा कि जल्द ही मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यहां उमेश कुमार, जेके दास, पीके उपाध्याय, एसएन मौर्य, एके सिंह, केके प्रसाद, एके भारती, आरके राम आदि अभियंता मौजूद रहे।