फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझुई में कराए गए विकास कार्यों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगवां ब्लॉक के मझुई गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच शुरू हो गई है। डीएम अमित कुमार सिंह ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जांच सौंपी है। कुछ दिन पूर्व नगवां ब्लॉक के मझुई गांव के रहने वाले राजेंद्र, कृष्ण कुमार, जगदीश, इंद्रावती, कमलावती, जोखनी समेत अन्य ने शपथ पत्र के साथ डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रधान और सेक्रेटरी द्वारा मनमाने ढंग से विकास कार्य करा रहे हैं। गांवों में नियमानुसार खुली बैठक कर ग्रामीणों का विकास कार्य कराने के लिए राय तक नहीं ली जाती। इतना ही नहीं राज्य वित्त एवं चौदहवें वित्त के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यों की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें